रिश्वतखोर जेई पर एंटी करप्शन का शिकंजा” एक लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणसागर नहर निर्माण खंड-5 में तैनात जूनियर इंजीनियर मुसाफिर सिंह यादव को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी देहात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाणसागर कॉलोनी में स्थित उसके आवास से की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जेई द्वारा एक ठेकेदार से उसके कार्यों के बिलों का भुगतान कराने के एवज में 1 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई से बाणसागर विभाग सहित पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य कार्यों की भी जांच तेज हो सकती है।सूत्रों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से ठेकेदारों से कमीशन लेने का खेल चला रहा था।
प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़िए