(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के अभियान के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शारदा मंदिर के पास से दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
04 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक रामसागर पटेल और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार क्षेत्र में गश्त एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर शारदा मंदिर के पास दबिश देकर 49 वर्षीय संजय कुमार विश्वास पुत्र स्व. सुशील कुमार विश्वास, निवासी गैस गोदाम रोड, ओबरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मैसर्स अपर्णा एंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर बताया गया है।
तीन मुकदमों में था वारंट
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तीन मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें दो मामले रॉबर्ट्सगंज थाने से संबंधित हैं, जबकि तीसरा मामला वाराणसी के लंका थाने से जुड़ा है।
पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसागर पटेल और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

