ओबरा (सोनभद्र)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी क्षेत्र में ही छिपा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 06:05 बजे सेक्टर-09 चौराहा के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।
अभियुक्त की पहचान
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राधेश्याम (40 वर्ष), पुत्र तुलसीदास, निवासी ग्राम बिल्ली मारकुण्डी (टोला खैरटिया), थाना ओबरा के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ओबरा पर बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं (333, 64(1), 115(2), 351(3), 127(2)) के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस टीम की तत्परता
क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय और कांस्टेबल प्रवीण राय की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

