स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत सोन नदी तट पर चला स्वच्छता अभियान, दिलाई गई स्वच्छता शपथ

सोनभद्र : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आज वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्री महेन्द्र गौतम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को सोन नदी सहित सभी जलस्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत घाट क्षेत्र में व्यापक रूप से स्वच्छता ड्राइव चलाकर साफ-सफाई कराई गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कविता यादव (जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, भाजपा) उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धर्म (ग्राम प्रधान, गोथानी) ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा नदी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्री काशीराम (एडीओ पंचायत), श्रीमती सुषमा (सेक्रेटरी), श्री अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), श्री अजीत सिंह (प्रधानाचार्य, कम्पोजिट विद्यालय), जेआरएफ प्रमोद, श्री दिनेश (वन दरोगा) सहित विभागीय कर्मचारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नदी संरक्षण हेतु जनमानस को प्रेरित करना रहा।

ये भी पढ़िए