जिलाधिकारी द्वारा ई०वी०एम० एवं वी०वी० पैड गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

सोनभद्र : जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने ई०वी०एम० और वी०वी० पैड गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सपा, बसपा, अपना दल, एस0 के क्षेत्र प्रतिनिधि के साथ-साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी (सहायक प्रभारी अधिकारी) एवं चकबंदी अधिकारी ओबरा (वेयरहाउस इंचार्ज) उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में रखी ई०वी०एम० एवं वी०वी० पैड की साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी सुरक्षा कैमरे सक्रिय पाए गए और कमरे में डेढ़ महीने के बैकअप को भी जिलाधिकारी द्वारा देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ई०वी०एम० एवं वी०वी० पैड की सुरक्षा एवं स्वच्छता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़िए