रामपुर बरकोनिया पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी शामिल

सोनभद्र (ब्यूरो): जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार को रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।


पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में त्वरित छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

ये भी पढ़िए