सोनभद्र (ब्यूरो): जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को कोन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना कोन पुलिस ने माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश, सोनभद्र द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
आपराधिक पृष्ठभूमि
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी संख्या 499/25 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(2) के साथ-साथ SC/ST ACT की धारा 3(1)द, ध और 3(2)VA शामिल हैं। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
पुलिस टीम की भूमिका इस सफल गिरफ्तारी में थाना कोन के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का मुख्य योगदान रहा: संजीव कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोन)लालजी यादव (चौकी प्रभारी, चाँची कला)राजेश यादव (हेड कांस्टेबल)विपिन जायसवाल (हेड कांस्टेबल)रामभुवन कुशवाहा कांस्टेबल शामिल रहे।

