सोनभद्र: महिला उत्पीड़न मामले में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार गिरफ्तार, चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त सोनू कुमार केशरी को गिरफ्तार किया।


पुलिस टीम की तत्परता


मंगलवार (31 मार्च, 2026) को भोर में करीब 03:50 बजे गुरमा चौकी प्रभारी उ0नि0 अतुल कुमार पटेल और कांस्टेबल गुलशन सरोजा ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

“सोनभद्र पुलिस का संकल्प नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना है। महिला उत्पीड़न के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।”

ये भी पढ़िए