19 वर्षीय युवक का संदिग्ध कदम, नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र तहसील के विंण्ढमगंज थाना अन्तर्गत हीराचक पोलवा गांव में 19 वर्षीय देवानंद पांडेय पुत्र आनंद कुमार पांडेय ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक घर में अकेला था। बताया गया कि उसके पिता जजमानी कार्य के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि मां कलावती देवी, जो आशा कार्यकर्ता हैं, देर शाम घर लौटीं तो घर में अंधेरा मिला। कमरे में पहुंचते ही बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचना दी गई।

