सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: घोरावल साइबर टीम ने आवेदक के ठगे गए ₹23,000 कराए वापस

सोनभद्र। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना घोरावल की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के साथ हुई ₹23,000 की साइबर धोखाधड़ी की पूरी रकम वापस करा दी है।

क्या था मामला?

कस्बा घोरावल निवासी शमशेर अली पुत्र मो0 हनीस के साथ बीती 9 अगस्त 2025 को अज्ञात साइबर ठगों ने ₹23,000 की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।NCRP पोर्टल का बारीकी से अवलोकन किया गया। संबंधित बैंक से ई-मेल के जरिए संवाद कर निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। कड़ी मेहनत के बाद 2 अप्रैल 2026 को आवेदक की पूरी धनराशि ₹23,000 सफलतापूर्वक उनके खाते में वापस करा दी गई।

आवेदक ने जताया आभार

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर शमशेर अली के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का धन्यवाद करते हुए घोरावल पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सराहनीय कार्य करने वाली टीम: बृजेश सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना घोरावल, का0 योगेश मिश्र साइबर हेल्प डेस्क, का0 नितीश राज साइबर हेल्प डेस्क जरूरी सूचना: साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आप नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क की मदद भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़िए