चोपन (सोनभद्र)। जनपद में महिला सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर धाराओं (पाक्सो एक्ट) में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चेकिंग के दौरान करगरा मोड़ से गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक दुनिया सिंह और उनकी टीम ने करगरा मोड़ (मारकुण्डी) के पास से अभियुक्त संजीत कुमार केशरी को गिरफ्तार किया।
गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
गिरफ्तार अभियुक्त संजीत कुमार केशरी (30 वर्ष), पुत्र श्यामबिहारी, निवासी ग्राम रैकरी, थाना राजगढ़ (जनपद मीरजापुर) के विरुद्ध चोपन थाने पर महिला अपराध और नाबालिग के उत्पीड़न से संबंधित मु0अ0सं0 – 115/2026 के तहत धारा 87, 65(1), 64(2)M, 351(3) बीएनएस व 3/4(2), 5 L/6 पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला पंजीकृत था। वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
विधिक कार्रवाई कर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, थाना चोपन, हेड कांस्टेबल पप्पू यादव, थाना चोपन।

