सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न । बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में गौ संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में उपलब्ध पशुओं की संख्या, चारा-भूसा की उपलब्धता, हरे चारे की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई तथा पशुओं के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों पर पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पोषणयुक्त चारा, स्वच्छ पेयजल एवं समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।


