एसपी अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना दुद्धी का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात और बैरकों का सूक्ष्म अवलोकन किया। एसपी ने स्पष्ट लहजे में निर्देशित किया कि पुलिसिंग में पारदर्शिता और जन-संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति पर विशेष जोर


निरीक्षण के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की विशेष समीक्षा की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों को सम्मानजनक माहौल में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।


साइबर अपराध और जन-संवाद


बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि:
ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं।
जनता के बीच सुरक्षा का भाव मजबूत करने के लिए संवाद बढ़ाया जाए।


बेहतर रख-रखाव के लिए दिए निर्देश


एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, भोजनालय और सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति को देखा। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति से ही पुलिस की छवि बेहतर होती है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दो टूक कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़िए