सिविल बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन में 13 पर्चे बीके

अध्यक्ष पद हेतु शिव शंकर गुप्ता, सचिव ज्ञानी प्रसाद व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श जायसवाल ने किया नामांकन पत्र दाखिल

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन निर्वाचन प्रक्रिया नामांकन पत्र की बिक्री व भरकर जमा करने की प्रक्रिया के मद्देनजर दिनांक 7 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के क्रम में प्रथम दिवस 13 नामांकन पत्र विभिन्न पदों हेतु प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए. जिसमें अध्यक्ष पद हेतु शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने फॉर्म खरीदा और प्रथम दिवस ही फॉर्म भरकर जमा कर दिया। तत्पश्चात प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट व रामलोचन तिवारी एडवोकेट द्वारा अध्यक्ष पद हेतु नामांकन फार्म खरीदा गया। वहीं सचिव पद हेतू अंजनी सिंह एडवोकेट व ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया जिसमें ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट द्वारा प्रथम दिवस ही नामांकन फॉर्म भरकर जमा कर दिया गया । वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सत्यनारायण यादव एडवोकेट द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 3 फॉर्म बीके जिसमें आदर्श कुमार जायसवाल एडवोकेट ने फार्म खरीदा व भरकर जमा कर दिया। जबकि अभिनव कुमार जायसवाल एडवोकेट, राकेश कुमार अग्रहरी एडवोकेट ने फार्म खरीदा। कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार गुप्ता द्वारा फार्म खरीदा गया। सहसचिव पुस्तकालय पद हेतु राहुल कुमार अग्रहरी द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया। इस प्रकार प्रथम दिवस कुल 13 फार्मो की बिक्री हुई जिसमें दो फॉर्म भरकर जमा किए गए। दिनांक 8 अप्रैल 2026 को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि हैं। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। इस आशय की जानकारी ईल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहर सिंह सैनी एडवोकेट, सुख सागर यादव एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट व विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा दी गई।

ये भी पढ़िए