पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने पर ग्राहक की समस्या बढ़ती जा रही है

(दयासागर)गोरखपुर : जंगल कौड़िया चिउटहा गाँव के बगल नायरा पेट्रोल पंप सोमवार दोपहर 12 बजे ही डीजल समाप्त हो गया। और शाम होते ही पेट्रोल की कमी दिखने लगी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी नायरा पंप के मैनेजर संतोष पासवान ने बताया बुधवार एव बृहस्पतिवार सुबह तक पेट्रोल- डीजल आने की संभवना है। मंगलवार को दोपहर 11 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के ठीक बगल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कमी दिखने से उपभोक्ता कड़ी धुप मे बाइक को पैदल घर ले जा रहे है। महेशरा पेट्रोल पंप आयल ना होने से ग्राहक खाली हाथ लौट जा रहे। ठीक इसी तरह बरगदवा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल समाप्त मिला। खजाँची रोड के ठीक उत्तरी दिशा पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी मेरे पंप पे मेरा कम्प्यूटर ने खराब होने से कार्य प्रभावित है। ग्राहक को पेट्रोल नहीं मिलने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़िए