नवागत जिलाधिकारी से मिली पर्यावरण बैंक की टीम, जनपद को हरा-भरा बनाने पर हुई चर्चा

सोनभद्र। ‘वृक्ष लगाएं, वृक्ष बचाएं’ अभियान के अंतर्गत संचालित पर्यावरण बैंक की टीम ने सोमवार को जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पर्यावरण संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा

मुलाकात के दौरान पर्यावरण बैंक के प्रतिनिधियों ने जनपद में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के संबंध में जिलाधिकारी से विस्तृत चर्चा की। टीम ने अपने आगामी अभियानों और वृक्षारोपण की योजनाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन
पर्यावरण बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने टीम को आश्वस्त किया कि जनपद को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: श्री क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष, पर्यावरण प्रहरी, श्री वकील अहमद खान पर्यावरण प्रहरी, श्री राजाराम दुबे, श्री राकेश चौधरी, श्री देव आनंद पाठक, श्री बृजेश श्रीवास्तव मुलाकात के अंत में सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय के सकारात्मक रुख और उत्साहवर्धन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़िए