सोनभद्र पुलिस की ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बड़ी पहल, महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण का आगाज जोर-शोर से किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।

गांव से लेकर स्कूल तक जागरूकता की गूँज

अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति की टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जाकर संवाद स्थापित किया। इस दौरान बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से बताया गया और आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

साइबर अपराधों से बचने की दी गई सलाह

आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए पुलिस ने विशेष सत्र आयोजित किए। महिलाओं को सचेत किया गया कि: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें। संदिग्ध लिंक या लुभावने ऑफर्स वाले मैसेज से दूर रहें।सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए।

प्रमुख सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, लैंगिक असमानता और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी जनमानस को जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

संकट के समय इन नंबरों पर करें कॉल

सोनभद्र पुलिस ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें सेवा हेल्पलाइन नंबर आपातकालीन सेवा 112, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090/1091महिला हेल्पलाइन, 181 साइबर अपराध मदद 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद की हर बेटी और महिला खुद को सुरक्षित व सशक्त महसूस कर सके।

ये भी पढ़िए