पहाड़ी के पीछे मिला कंकाल, पहुंची फॉरेंसिक टीम

अब तक नहीं हो पाई सिनाख्त

शक्तिनगर। आज सुबह शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया बाजार ग्राम सभा के अशोका मार्केट टोला के पहाड़ी के पीछे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच। घटना की सूचना पुलिस को देर रात में मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव के आस पास सुरक्षित घेरा बनाया और फिर आज सुबह फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर मौकामुआईना कराया गया। सिनाख्त को लेकर पुलिस ने कंकाल को एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी अस्पताल के मोर्चोरी में रखा गया है। पुलिस ने की रात पुलिस को सूचना के मौके पर पहुंची थी और बरामदगी स्थल को सुरक्षित किया गया था। सुबह फॉरेंसिक टीम समेत उच्च अधिकारियो को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया और सिनाख़्त का इंतजार किया जा रहा है। सीओ पिपरी ने बताया की शव की 72 घंटे के अंदर सिनाख्त्त नही होने पर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजते हुए आगे की जॉच प्रक्रिया किजाएगी।

ये भी पढ़िए