सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिला एवं बाल हिंसा, स्वास्थ्य और साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर अपराध से बचने की भी दी जानकारी
अभियान के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने लोगों को फर्जी कॉल और लिंक से सावधान रहने, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी और OTP किसी के साथ साझा न करने की अपील की।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता को बढ़ावा दें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।

