इनरव्हील क्लब द्वारा छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से मंगलवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


इस अवसर पर इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, सचिव माधवी जायसवाल, तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल और संचिता श्रीवास्तव समेत क्लब की अन्य सदस्याएं व छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़िए