पेड़ हैं तो प्राण हैं आन्दोलन सोनभद्र की सासो को बचाने का आन्दोलन है- संदीप मिश्र

सोनभद्र : चतरा ब्लाक के पटना ऋणमुक्तेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में महादेव का आशिर्वाद लेकर कार्यक्रम शुरु हुआ मन्दिर के महन्थ श्रीमान सिध्दनाथ चौबे ने कहा कि पेड़ हैं तो प्राण हैं यह आन्दोलन अब जन जन का आन्दोलन है हम लोग जान दे देन्गे पर जल जंगल जमीन का दोहन नहीं होने देन्गे
वही कार्यक्रम में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सदीप मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार कार्पोरेट नक्सलवाद को बढ़ावा देकर आदिवासी परिवारि जनो के आ्श्रय को उजाड़ने पर लगी हुई है इसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उन्होंने जनपद के कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप कार्पोरेटो की करिन्दयी बन्द करिए नहीं पूरा जनपद का परिवारि जन आदिवासी भाई बहन आपको घेरने का काम करेगा यदि आदिवासी परिवारि जनो के किसी प्रकार का कुचक्र कर उनका आसरा उजाड़ने का काम किया गया तो आन्दोलन और बड़ा होगा
वही पटना के रामाधार चेरो ने कहा कि किसी भी कम्पनी को यहाँ का जल जंगल जमीन नहीं उजाड़ने दिया जायेगा पहले के‌ लगे हुएकिसी कल कारखानों में एक भी आदिवासी को नौकरी नहीं मिली है न मिलेगी इसलिए एक भी कम्पनी नहीं लगने दिया जायेगा
आज के कार्यक्रम सतेन्द्र सिखर सिध्दनाथ चौबे राजेस उराँव नागेन्दर तिरकी रामदयाल दिनेश चेरो विन्दू खरवार बैगा जी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए