सोनभद्र : पुलिस को चोरी की एक बड़ी वारदात के खुलासे में अहम सफलता मिली है। शक्तिनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, चोरी के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल, पासबुक, पैन कार्ड और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में पिपरी सीओ हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी तभी दोनों चोर बाइक से कही जा रहे थे , दोनो संदिग्ध लगे तभी पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर जांच शुरू किया तो दोनों के बातों से संदिग्ध लगा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया,
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 21 वर्षीय अजय कुमार तथा 23 वर्षीय पिंटू उर्फ ननकी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की घटना से संबंधित कुल ₹7 लाख 20 हजार नकद, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल (वाहन संख्या BE04AP7121) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल चोरी की धनराशि से खरीदी गई थी। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

