वारंटियों पर कोन पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोन पुलिस की कार्रवाई, तीनों अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे गए

सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने न्यायालय से वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों का प्रभावी अनुपालन करते हुए यह कार्रवाई की।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 1211/2020 से संबंधित वारंटी इन्दल कुमार उर्फ इन्द्र तथा गौरीशंकर, दोनों निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन, को गिरफ्तार किया। वहीं मुकदमा संख्या 466/1995 से संबंधित वारंटी अल्ताफ रजा, निवासी कस्बा कोन, को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों वारंटी लंबे समय से न्यायालय में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह, उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

ये भी पढ़िए