सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांची पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को दहेज उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना मांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-49/2026 में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामला धारा 85, 82(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामनारायण पुत्र शिवप्रसाद, निवासी ग्राम केवटम टोली नउवा सोती, थाना मांची, जनपद सोनभद्र। शिवप्रसाद पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम केवटम टोली नउवा सोती, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।

