रिहन्द डैम पहुंचकर डीएम चर्चित गौड़ ने परखी व्यवस्थाएं, जल उपलब्धता का लिया जायजा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को रिहन्द डैम का स्थलीय निरीक्षण कर जल उपलब्धता समेत डैम से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, संचालन, रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैम से संबंधित व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। जल उपलब्धता और संचालन व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने डैम परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के समुचित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों, ताकि आमजन एवं संबंधित विभागों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रिहन्द डैम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए