सोनभद्र। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹4,950 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, रजखड़ निवासी सोनू शर्मा के खाते से गलती से UPI के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹4,950 ट्रांसफर हो गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही दुद्धी साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से संपर्क किया और ट्रांसफर की गई रकम को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर पूरी ₹4,950 की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
साइबर टीम की तत्परता से वापस मिली रकम
रकम वापस मिलने पर आवेदक सोनू शर्मा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, थाना दुद्धी पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामसजीवन, कांस्टेबल मन्तोष और महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहीं।
साइबर ठगी हो तो तुरंत करें शिकायत
सोनभद्र पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें और ऑनलाइन शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करें।
पुलिस की अपील: “जागरूक रहिये… सुरक्षित रहिये।

