राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नौगढ़, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नौगढ़ (चंदौली)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चकिया विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़ मंडल में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्लॉक सभागार नौगढ़ पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला।


भाजपा नौगढ़ मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करने का पावन संकल्प है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुस्तकिम अहमद, एससी/एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गोंड, जिला महामंत्री राजकुमार बनवासी, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी, सह संयोजक एवं मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, मंडल मंत्री अरविंद कुमार तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, मंडल मंत्री आशीष मौर्या व राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शक्ति केंद्र संयोजक राम जी केशरी व संत कुमार पांडेय, कार्यसमिति सदस्य रोहित, बूथ प्रभारी एवं अध्यक्षगण मुलायम यादव, मनोज कुमार, शिव पूजन, वीरेंद्र प्रताप, राजेश बनवासी और साधो शरण समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वहीं मातृ शक्ति की ओर से संगीता, उर्मिला सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा नौगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष के साथ हुआ।


रिपोर्ट: मदन मोहन,

ये भी पढ़िए