(रिपोर्ट मदन मोहन)चंदौली : महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शनिवार को एम०सी०एच० विंग चंदौली के एस०एन०सी०यू०, पी०एन०सी० एवं एल०आई०सी०यू० वार्डों में भव्य ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर में नवजात बालिकाओं के आगमन पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कुल 19 नवजात बालिकाओं को बेबी किट उपहारस्वरूप भेंट की और उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी इस अवसर पर नवजात बच्चियों के अभिभावकों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। अधिकारियों ने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर अभिभावक बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधियों ने बेटियों की सुरक्षा और त्वरित मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी और अभिभावकों को जागरूक किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.सी. सिंह, महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रागिनी सिंह, केंद्र प्रबंधक सर्वेश राय, ए.एन.एस. आलोक कुमार, आईसीयू इंचार्ज अनुराग पांडे, रीना त्रिपाठी (एमटीएस) सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

