मुख्यमंत्री योगी से मिले डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा, सोनभद्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा


डीएमएफ, उद्योग विभाग और सीएसआर फंड से चल रहे विकास कार्यों की मुख्यमंत्री को दी जानकारी, आगामी परियोजनाओं को लेकर भी हुआ मंथन


सोनभद्र। जिले के विकास को नई गति देने और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सोनभद्र में विभिन्न माध्यमों से कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
डीएम चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
भेंट के दौरान सोनभद्र में प्रस्तावित एवं आगामी विकास परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। जिले में विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से जनपद के आगामी विकास कार्यों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात को सोनभद्र के समग्र विकास और जनहितकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भेंट के दौरान डीएमएफ, उद्योग विभाग और सीएसआर फंड से चल रहे कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़िए