विंढमगंज पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार

एनबीडब्ल्यू की तामील कर पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

सोनभद्र/विंढमगंज। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर विंढमगंज पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा विंढमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक रामधनी सिंह ने पुलिस बल के साथ सलैयाडीह निवासी सहनवाज अहमद और सरताज अहमद को गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव की टीम ने महुली निवासी सईद हुसैन और अख्तर अली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चारों के विरुद्ध न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू की तामील करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
ये चार वारंटी हुए गिरफ्तार
सहनवाज अहमद व सरताज अहमद निवासी सलैयाडीह और सईद हुसैन व अख्तर अली निवासी महुली गिरफ्तारी टीम उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल महफूज अली एवं कांस्टेबल अखण्ड प्रताप यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए