जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में जहरीले सांपों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची और एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों पीड़ितों को परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पहला मामला कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव का बताया गया ,जहां हीरा यादव की नौ वर्षीय पुत्री काजल बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी लेने जा रही थी। रास्ते में घास में छिपे किसी अज्ञात विषैले सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। बच्ची के चीखने पर पहुंचे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वे तत्काल उसे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे।

वहीं दूसरी घटना महुली गांव की है।45 वर्षीय रीता देवी (45)पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा सुबह लगभग 6 बजे खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों को एंटी वेनम देकर चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर नजर बनाई रखी जा रही है।

