दुद्धी – ईद ए-मिलादुन्नबी की जुलुश में पैगम्बर मोहम्मद के नारे से गूंजा नगर

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र। , दुद्धी सोनभद्र नगर में निकाली गई ईद ए – मिलादुन्नबी की जुलुश, जुलूस में पैगम्बर मोहम्मद की आमद की नारे तकबीर अल्लाहु अकबर का नारा बुलन्द किया गया।हज़रत हुजूर नसीरे मिल्लत की अगुवाई में हजारों की संख्या में दुद्धी नगर में जुलूस निकाल कर अमन व मोहब्बत की पैगाम दी गई।जुलुश के आगे आगे आलिमेदिन का काफिला रहा। उनके पीछे हजारों की तादात में आवाम रही। रास्ते में सभी लोगों को हाथों में गुलाब का फूल देकर मोहब्बत की पैगाम दिया जा रहा था।
मौलाना नजीरूल कादरी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के बारे में कहा कि पूरे मुख्लूकात यानी पूरे दुनियां के लिए अल्लाह ने पैगम्बर मोहम्मद साहब को रहमत बनाकर भेजा हैं। ना कि सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि जितना भी दुनियां में जितने भी जीव निर्जीव हैं उन सभी के लिए ख़ुदा ने रहमत बनाकर भेजा हैं।

मौलाना मुफ्ती मसूद रजा ने कहा मोहम्मद रसूल्लाह को ख़ुदा ने रब्बुल आलेमिन बनाकर भेजा हैं,रब्बुल आलेमिन के माना यह हैं कि ख़ुदा ने पैगम्बर साहब को किसी एक मजहब के लिए नहीं भेजा हैं यानी दुनियां सहित जितने भी कौम रहती हैं उन सब के लिए अल्लाह ने रहमत बनाकर भेजा हैं।
जुलूस के सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर की अध्यक्षता में दुद्धी कोतवाली के नवागत कोतवाल विश्वनाथन प्रताप सिंह की देख रेख में कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद मय पुलिस बल के साथ स्थानीय नगर के सभी चट्टी चौराहों सहित जुलूस के साथ पुलिस तैनात दिखी। वहीं दुद्धी महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज अपने थाने के एसआई सुभाष चंद्र पाण्डे संग महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।

जुलूस में फत्तेह मोहम्मद खान , कलीमुल्ला खान,राफे खान,सेराज खान,एड. सैफुल्लाह ,लाला बाबू ,मुजीब खान,तबरेज आलम,आसिफ खान,राजा बाबू,मेराज खान कादरी,मेराज आलम,मुख्तार अंसारी,अब्दुल्ला अंसारी,रिजवान, डॉ एजाजुल हुदा,सरफराज शाह,शाहिद सभासद,सोनू शाहनवाज खान,तालिब अली शाह,जोखन खलीफा, मैनु खलीफा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए