सोनभद्र। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को ग्राम खैरटिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि पुत्र राजकुमार तथा रामचन्द्र पुत्र रामनाथ, दोनों निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 379/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में वारंटी थे।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह के साथ कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, धर्मेन्द्र राजभर और राहुल श्रीवास शामिल रहे।

