अनपरा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 23 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अनिल कुमार पुत्र सुरज राम, निवासी कोलगेट झुलनटाली रेनूसागर, थाना अनपरा वांछित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 28 अगस्त की रात करीब 8:11 बजे कहुआनाला रेलवे पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में की गई।
गिरफ्तारी टीम में रेनुसागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

