
सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक नशेड़ी पति द्वारा अपने पत्नी को खाना देने के विवाद में घंटों लाठी डंडे से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया और बिच बचाव करने पहुंची अपने बेटी को भी बुरी तरह से पीटा किसी तरह बेटी ने भाग कर जान बचाई। हैवानियत की यह ख़बर सुनकर लोगो के रोंगटे खड़े हो गए यह घटना देर रात की बताई जा रही है।आसपास ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी आज सुबह हुई, इसके बाद लड़की के मायके पक्ष को मामले की जानकारी दी गई। वही लड़की के माईके पक्ष के तरफ से ही पुलिस को आज सुबह जानकारी दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ सिटी राहुल पांडेय व चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जबकि आरोपी पति को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में पंचमुखी मंदिर के पास कौलेश्वर चेरो और उसके पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर रात में मारपीट हुई जिसमें मृतका की 12 वर्ष की पुत्री ने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी कालेश्वर चेहरों के द्वारा उसे भी मारा पीटा। जिसके बाद वह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं आरोपी पति के द्वारा अपनी पत्नी महाराजी उम्र 32 वर्ष को लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से पीट कर हत्या कर दिया। इस मामले की जानकारी आज सुबह पड़ोसियों को हुई जिसके बाद लड़की के मायके पर के लोगों को फोन कर मामले की जानकारी दी गई लड़की के मायके पक्ष के तरफ से ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई वहीं मामले में मृतिका की मां का कहना है उसका दामाद अक्सर शराब पीता था और मारपीट करता था किस वजह से विवाद हुआ इसकी जानकारी नहीं है लेकिन उसी के द्वारा उसके पुत्री की हत्या कर दी गई है हालांकि पुलिस ने आरोपी को की गिरफ्तार कर लिया है।
वही एएसपी कालू सिंह ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में रहने वाले कौलेश्वर चेरो और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद रात लगभग 10:00 बजे पत्नी के साथ मारपीट किया वहीं 12 साल की बेटी बीच बचाव करने का प्रयास की लेकिन बेटी को भी मारा पीटा जिससे वह वहां से हट गई इसी दौरान आरोपी पति ने लाठी डंडे से पीट कर पत्नी की हत्या कर दी वही आज सुबह मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है इसके साथ ही आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

