BJMTUC में अमित सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रेसिडेंट

आजमगढ़। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अमित सिंह को उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (प्रदेश उपाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक यह नियुक्ति 10 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में अमित सिंह को संगठन के निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने के साथ श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित सिंह की प्रदेश स्तरीय नियुक्ति को BJMTUC के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अमित सिंह प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
नियुक्ति पर बधाइयों का दौर
अमित सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी श्रमिकों की आवाज को और बुलंद करने का अवसर है। संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

ये भी पढ़िए