रिपोर्ट मदन मोहन चंदौली। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार (26 सितंबर 2026) को क्षेत्र में हुए दुखद हादसों के बाद प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की सूचना पर विधायक क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
विधायक कैलाश आचार्य सबसे पहले ग्राम नोनवट पहुंचे, जहां उन्होंने देवरीकला की क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती जूली देवी के पति स्वर्गीय रामनरेश सिंह खरवार के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। इसके उपरांत वे ग्राम मरवटिया पहुंचे और संविदाकर्मी लाइनमैन स्वर्गीय मुंशी वनवासी के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से भेंट की।
दोनों परिवारों को ढांढस बंधाते हुए माननीय विधायक ने कहा:
इस विकट और दुखद घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम दोनों पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार जी के माध्यम से तुरंत सूचित करें। उत्तर प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय, भारत सरकार से मिलने वाली हर संभव आर्थिक सहायता व मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।” इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

