गोंडवाना साम्राज्य की राजमाता महारानी दुर्गावती मंडावी के 502वें जन्मोत्सव का आयोजन दुद्धी में

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र। गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना शासक महारानी दुर्गावती मंडावी के 502वें जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सर्व आदिवासी महासभा दुद्धी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11 बजे से रानी दुर्गावती स्मारक स्थल मल्देवा दुद्धी में होगा।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिलाध्यक्ष आदिवासी महासभा सोनभद्र फौजदार परस्ते ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय व क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और वीरांगना रानी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ये भी पढ़िए