अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल, एक रेफर

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी(सोनभद्र)।म्योरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।गुरुवार शाम नधीरा गांव में खेत में काम कर रही 25 वर्षीय पूजा पत्नी बलराम कन्नौजिया पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। वह घायल हो गईं और परिजनों ने उन्हें सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
इंजानी गांव में पति से विवाद के बाद 24 वर्षीय प्रिंसी पत्नी शंभू ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं म्योरपुर-बलियरी मार्ग पर कार बैक करते समय जामपानी निवासी 30 वर्षीय रामाशंकर पुत्र प्रदीप की बाइक उससे टकरा गई। हादसे में रामाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़िए