(अरुण पांडेय)
वायरल वीडियो को साक्ष्य बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग।
बभनी(सोनभद्र) क्षेत्र में जमीन के सीमांकन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रसाद ने क्षेत्रीय कानूनगो राजनाथ और लेखपाल विमलेश पर 25 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है शिकायतकर्ता का दावा है कि काफी बातचीत के बाद दस हजार रुपए देने पर जमीन का सीमांकन कराया गया इस कथित लेन-देन से संबंधित वीडियो वायरल होने की बात कही गई है। मामले की जांच कराने की बात कही है मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद निवासी अरझट पोस्ट सेंदूर तहसील दुद्धी भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में वे मंडल महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कर्मचारियों ने उनसे कथित तौर पर 25 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता के मुताबिक गाटा संख्या 716/717 देवरिहवां स्थित जमीन का सीमांकन कराने के लिए उन्होंने 21 जुलाई 2026 को उपजिलाधिकारी की ओर से टीम गठित कर जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि आदेश के बावजूद सीमांकन की प्रक्रिया के दौरान उनसे रकम की मांग की गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि काफी लंबी बातचीत के बाद दस हजार रुपए देने पर सीमांकन का कार्य पूरा किया गया।
लक्ष्मी प्रसाद ने अपने शिकायती पत्र में कथित अवैध वसूली से संबंधित वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने का दावा किया है।उनका कहना है कि इस तरह की शिकायतें सामने आने से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की सत्यता सामने लाने और यदि संबंधित कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की जांच की।

