सेल टैक्स इनकम टैक्स के अधिवक्ता सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल का 75 वर्ष की उम्र में निधन से शोक

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र । संपूर्ण जीवन सादगी पूर्ण सहज जीवन व्यतित करने वाले सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष , सेल टैक्स इनकम टैक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के संरक्षक जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल उम्र 75 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 दुद्धी सोनभद्र का हृदय गति रूकने से दिनांक 9 अक्टूबर 2026 वाराणसी के सिगरा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में रात्रि लगभग 9:30 बजे निधन हो गया। कुछ माह पूर्व हार्ड का आपरेशन दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भारत के मशहूर चिकित्सक द्वारा किया गया था। लगभग महीनों दिल्ली में रहकर दुद्धी वापस आकर सकुशल घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहें थे कि दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः वाराणसी में दिल्ली के चिकित्सक के उक्त निजी अस्पताल पहुंचने पर परामर्श के लिए वाराणसी जाना हुआ। चिकित्सक की मौजूदगी में उन्हें हार्ट अटैक आने पर ICU में घंटों रखा गया परन्तु अन्ततः रात्रि को निधन हो गया। जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल भोले भाले गीत संगीत के शौकीन थे। उनके अचानक चले जाने पर नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन,सुख दुःख के साथी मित्र डॉक्टर लवकुश प्रजापति ( अध्यक्ष) पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच (महामंत्री) जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट,डॉक्टर संजय गुप्ता विनय कुमार श्रीवास्तव , विंध्यवासिनी प्रसाद रामेश्वर प्रसाद राय , निरंजन जायसवाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच परिवार व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट , दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट , प्रधानाध्यापक सुभाष गुप्ता , दिनेश कुमार एडवोकेट , बिपिन बिहारी एडवोकेट , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ , श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह आदि लोगों ने सहज सरल स्वभाव के धनी वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना किया है। मोक्ष की नगरी काशी में आज शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे अंतिम संस्कार होगा ।

ये भी पढ़िए