दुद्धी – करैत के काटने से व्यक्ति समेत दो लोग घायल

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रामकुमार (45) पुत्र शिवप्रसाद रात करीब आठ बजे गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में करैत ने उनके बाएं पैर में डस लिया। वहीं मलदेवा गांव निवासी संतोष पुत्र जगन्नाथ शर्मा शाम करीब पांच बजे खेत से लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात सांप ने उन्हें डस लिया।
दोनों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ. सुनील के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनकी निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़िए