टीचर सेल्फ केयर टीम TSCT सोनभद्र का गठन

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र : टीचर सेल्फ केयर टीम, उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के ब्लॉक दुद्धी में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा टीम के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।इस मनोनयन के अंतर्गत धर्मेन्द्र कुमार सिंह को संरक्षक राजदेव को संयोजक राजेश झा को प्रवक्ता तथा लल्लू राम प्रजापति को आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही विवेक शांडिल्य को मीडिया प्रभारी तथा रमेश कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, योगेश कुमार वर्मा, श्रीनारायण एवं निमेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों को सह-संयोजक एवं सह-संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला टीम सोनभद्र की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी है।

ये भी पढ़िए