विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट जांच की व्यवस्था

12 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच, निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था पूरी करने के निर्देश


सोनभद्र,। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के लिए निर्धारित हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल में साफ-सफाई, रंगाई-पोताई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारु, व्यवस्थित एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न हो सके।


व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एफएलसी हॉल में स्वच्छता, सुव्यवस्थित वातावरण और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रथम स्तरीय जांच में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटा है। ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

ये भी पढ़िए