लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

अनपरा : नगर में आगामी लोकसभा चुनावों एवं त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ अनपरा नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पिपरी सीओ अमित कुमार व थानाप्रभारी राजेश कुमार सिंह व भारी पुलिस बल व एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जिले के पुलिस कप्तान डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा भारी पुलिस बल व एसएसबी जवानों के साथ थाना क्षेत्र के अनपरा नगर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से नजर रखी गई। फ्लैग मार्च के दौरान साथ ही साथ आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि अनपरा नगर में पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

ये भी पढ़िए