मड़िहान पुलिस द्वारा तीन नफर वारण्टी गिरफ्तार

(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा तीन नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा तीन नफर वारंटी विक्रम कोल पुत्र स्व0 लल्लू कोल, जैसिंह कोल पुत्र गोपाल सिंह कोल व और जनगनारायन उर्फ जग्गन पुत्र पग्गल निवासीगण गोपालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

ये भी पढ़िए