बालू लदे ट्रक में चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : के थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत बरौधा चौकी क्षेत्र के पीएसी गेट के पास आज उसे समय सनसनी फैल गई जब बालू लदे हुए ट्रक में लोगों के द्वारा देखा गया की एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजय सेठ के द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि खड़े ट्रक में एक लाश पड़ी हुई है। तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिसकी सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह, व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि खड़े ट्रक के ड्राइवर का ही शव उसी के ट्रक में मिला है जानकारी करने पर पता चला कि राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय गंगा विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी शिष्ठाखुर्द थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर का रहने वाला है जो कि ट्रक चलाने का काम करता था वही चार दिन पूर्व अपने घर से निकला था और कल रात में अपने घर वालों से बात भी हुई थी लेकिन आज सुबह पीएसी गेट के पास खड़ा ट्रक देखकर आसपास के लोगों ने जब ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा तो ट्रक ड्राइवर का शव उसमें दीखा जिसकी सूचना परिजनों को भी दी गई मौके पर परिजन भी आए और जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे जिस पर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया वह अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़िए