बिजली बिल जमा करने का सेंटर चौना गांव के आस पास खोले जाने की ग्रामीणों ने की माँग

बभनी :- बभनी उपकेंद्र के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यह मांग किया है कि बिजली बिल जमा करने का केंद्र चौना गांव के आसपास खोला जाए बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को बभनी उपकेंद्र सेंटर पर जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कुछ ग्रामीण दूर की वजह से सही समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं यदि ग्रामीणों के नजदीक में सेंटर रहेगा तो बिल जमा करने में काफी सहूलियत होगी कोगा, बैना,बहेराडोल मचबंधवा,अहीर बुडवा मंरुटोला सागो बांध आदि दर्जनों गांव के उपभोक्ता को 30से 40 किलोमीटर दूर जाकर बिजली बिल जमा करना पड़ता है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष करते हुए दर्जनों गांव के बीच में बिल का जमा केंद्र खोले जाने की मांग की है

ये भी पढ़िए