मीरजापुर : जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद मीरजापुर में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास अनगढ़ रोड, मीरजापुर एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, धुन्धीकटरा, मीरजापुर में जनपद मुख्यालय स्तर पर संचालित दशमोत्तर स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं में शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं को निवास हेतु निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाना है। दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययन करने वाले उक्त श्रेणी के इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे छात्रावास में निवास हेतु प्रवेश पाने के लिए अपना निर्धारित आवेदन पत्र सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर संस्थाध्यक्ष/प्रधानाचार्य/प्राचार्य की संस्तुति एवं अग्रसारण के साथ दिनांक 31. अगस्त .2024 तक राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धुन्धीकटरा, मीरजापुर में (केवल छात्रों हेतु) तथा राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास अनगढ़रोड, मीरजापुर (केवल छात्राओं हेतु) में अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर अनिवार्य रूप से जमा कर दें, ताकि छात्रावासों में प्रवेश प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, धुन्धीकटरा, मीरजापुर एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, अनगढ़ रोड, मीरजापुर में सुबह 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे के मध्य प्राप्त कर सकते है एवं आवेदन पत्र पूर्ण कर जमा कर सकते है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद मीरजापुर में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास अनगढ़ रोड, मीरजापुर एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, धुन्धीकटरा, मीरजापुर में जनपद मुख्यालय स्तर पर संचालित दशमोत्तर स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं में शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं को निवास हेतु निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जाना है। दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययन करने वाले उक्त श्रेणी के इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे छात्रावास में निवास हेतु प्रवेश पाने के लिए अपना निर्धारित आवेदन पत्र सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर संस्थाध्यक्ष/प्रधानाचार्य/प्राचार्य की संस्तुति एवं अग्रसारण के साथ दिनांक 31. अगस्त .2024 तक राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धुन्धीकटरा, मीरजापुर में (केवल छात्रों हेतु) तथा राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास अनगढ़रोड, मीरजापुर (केवल छात्राओं हेतु) में अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर अनिवार्य रूप से जमा कर दें, ताकि छात्रावासों में प्रवेश प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, धुन्धीकटरा, मीरजापुर एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, अनगढ़ रोड, मीरजापुर में सुबह 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे के मध्य प्राप्त कर सकते है एवं आवेदन पत्र पूर्ण कर जमा कर सकते है।


