कार्यालयों पर ध्वजारोहण अधिकारी करेंगे, अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाएं प्रतियोगिताएँ -जिलाधिकारी
बच्चों को ध्वजारोहण, ध्वजोत्तोलन एवं राष्ट्रगान के बारे में दी जाए जानकारी
(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जनपदीय अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर विस्तृत रुपरेखा तैयार कर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण सभी अधिकारियों के द्वारा अपने कार्यालयों पर निर्धारित समय पर किया जाए, किसी भी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संगठनों, गणमान्य नागरिकों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था उत्तम करने का नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में इस पर्व पर लड्डू बच्चों मिष्ठान/लड्डू बांटने की परंपरा रही है सुनिश्चित कराएं।

यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत उत्तम खाद्य पदार्थ दिए जाने चाहिए। स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व की महत्ता बताई जाए रू बैठक में यह भी सुझाव आया कि छोटे बच्चों को ध्वजारोहण एवं ध्वजोत्तोलन में फर्क के साथ झंडे एवं राष्ट्रगान की बारीकियों से अवश्य अवगत कराया जाए।
कोरोना काल से बंद प्रतियोगिताएँ फिर शुरू हों – बैठक में मांग पर जिलाधिकारी ने वाद-विवाद, भाषण, कविता प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किए जाए जिससे बच्चों का मानसिक विकास बढ़ता है एवं उत्साह जागृत हो सके।
इसके खेल विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में विन्नानी महाविद्यालय से कलेक्ट्रेट तक क्रास कंट्री रेस का आयोजन कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जेल अधीक्षक चैधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, होमगार्ड कमांडेंट बी के सिंह सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


